25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के यहां ईडी की छापेमारी

गोरखपुर, 23 फरवरी । समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के घर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम बैंक लोन घोटाला केस में छापा मारा है।

विनय शंकर के गोरखपुर समेत कई ठिकानों पर टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान ईडी के अधिकारी अर्धसैनिक बलों के साथ आधा दर्जन गाड़ियों के साथ उनके आवास पर पहुंचे हैं। ईडी के अधिकारी विनय शंकर तिवारी से पूछताछ कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी से भी पूछताछ हुई।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक से करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। इसको लेकर तीन घंटे छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम करीब सात से आठ गाड़ियों में आई है। इससे पहले भी यहां ईडी की रेड पड़ चुकी है। विनय शंकर तिवारी बसपा से चिल्लूपार विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक से करोड़ों रुपये के लोन के डिफाल्ट का मामला सामने आ रहा है। अभी छापेमारी चल रही है।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading