34.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में पकड़ी गई 7 करोड़ की जीएसटी चोरी

रायपुर, 23 फरवरी | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तीन इस्पात उद्योगों में लगभग सात करोड़ की जीएसटी की चोरी पकड़ी गई है। इसमें से लगभग पांच करोड़ की राशि जमा भी कराई गई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जीएसटी की प्रवर्तक विंग ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की। रायपुर के तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं श्याम स्टील इंडस्ट्रीज, ईश्वर इस्पात एवं ईश्वर टीएमटी के यहां स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन विंग द्वारा छापा मारा गया।

प्रवर्तक विंग द्वारा उरला सिलतरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में जांच की गई। जिसके प्रारभिक जांच में पाया गया कि इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं द्वारा 6.75 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की गई है। इन फर्मो द्वारा मौके पर ही अधिकारियों के समक्ष 4.75 करोड़ रुपए जीएसटी जमा किया गया।

बताया गया है कि इन फर्मों द्वारा कच्चा स्क्रैप खरीद कर सरिया बनाया जा रहा था और जीएसटी की चोरी की जा रही थी। कर चोरी की जो राशि अनुमानित है उसके आगे की कार्रवाई में बढ़ने की संभावना है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ जीएसटी की प्रवर्तन विंग द्वारा स्क्रैप से जीएसटी चोरी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। विभाग द्वारा एडवांस आईटी टूल्स का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही नई तकनीकों का प्रयोग कर ईवे बिल की जांच से प्राप्त सूचनाओं, फील्ड से एकत्र की जा रही सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

 

अन्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री ने मिजोरम में सीमा सुरक्षा और कल्याण के लिए समन्वय पर दिया जोर

Newsdesk

झारखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने को लिए गए बड़े फैसले, सड़क हादसे में मुआवजा बढ़ाकर 4 लाख

Newsdesk

मिजोरम पुलिस ने फर्जी छुट्टी आदेश फैलाने के आरोप में एक शख्स को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading