23.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार गिरफ्तार

देहरादून, 24 फरवरी । देहरादून पुलिस को मुठभेड़ के दौरान एक बड़ी कामयाबी मिली। थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबंदी के बीच आशारोड़ी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान गोकशी में आरोपी 11 साल से वांटेड कुख्यात बदमाश और उसके गिरोह ने पुलिस पर फायरिंग की। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर में एक गोली लगी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर में दो और बदमाश एहसान को एक गोली लगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से पिस्टल, तमंचा भी जब्त किया गया है। अभियुक्त फैजान उर्फ फिल्टर पर 5,000 रुपए का इनाम है। उस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्त पर दो वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है। फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा था। दूसरी तरफ अभियुक्त शमीम पर 12 और एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं।

घायल पुलिस कांस्टेबल और बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इजाल चल रहा है।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading