September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकशिक्षाहेडलाइंस

बिहार में बड़ी संख्या में जिला शिक्षा पदाधिकारियों का तबादला

पटना, 24 फरवरी । बिहार में स्कूलों की टाइमिंग और नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मामले को लेकर सदन से सड़क तक हो रहे विवाद के बीच शनिवार को बड़े पैमाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) का स्थानांतरण किया गया।

शिक्षा विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, स्थानांतरित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर स्थानांतरित स्थान पर योगदान करने के लिए कहा गया है।

अधिसूचना के मुताबिक किशनगंज के डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोपालगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि, अररिया के डीईओ राज कुमार को नालंदा, रोहतास के डीईओ संजीव कुमार को पूर्वी चम्पारण के डीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह गया के डीईओ राजदेव राम को बेगूसराय, शिवहर के डीईओ ओम प्रकाश को गया तथा पटना के डीईओ अमित कुमार को कटिहार का डीईओ बनाया गया है। इसके अलावा, सुपौल के डीईओ सुरेंद्र कुमार को औरंगाबाद का डीईओ बनाया गया है।

गोपालगंज के डीईओ राज कुमार शर्मा का इसी पद पर भागलपुर तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा भी कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर स्टेशन पर 12 पैंट्रीकारों की जांच, तीन में अनियमितता पर ₹60 हजार जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने लैब भेजे

Newsdesk

यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Newsdesk

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading