28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

गाजा सिटी पर इजराइली हमले में 25 की मौत

गाजा, 26 फरवरी। गाजा शहर में रविवार को इजराइली हमलों में 25 फिलिस्तीनी मारे गए। चिकित्सा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने चिकित्सा सूत्रों के हवाले से बताया कि गाजा शहर के ज़ायटौन में एक आवासीय इमारत पर युद्धक विमानों के हमले में बच्चों सहित 15 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युद्धक विमानों ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के तीन मंजिला मकान पर मिसाइल दागी।

इज़राइल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी समाचार के अनुसार, इज़राइली सेना 20 फरवरी से हमास से संबंधित बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर कार्रवाई कर रही है।

उसी दिन, गाजा शहर के पश्चिम में तटीय सड़क पर इजराइली हवाई हमलों में 10 फिलिस्तीनी मारे गए थे।

स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजराइली बलों ने सहायता ट्रकों की प्रतीक्षा कर रहे व्यक्तियों को निशाना बनाकर गोले दागे और हवाई हमले किए। इनमें से 10 लोग मारे गए और अन्य घायल हो गए।

अन्य ख़बरें

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading