28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडहेडलाइंस

पद्मश्री से सम्मानित मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन

नई दिल्ली, 26 फरवरी । मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने दी।

पोस्ट में बेटी ने लिखा कि बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे।

‘रिश्ता तेरा मेरा’, ‘न कजरे की धार’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘मत कर इतना गुरूर’, ‘जीए तो जीए कैसे’ और ‘आदमी खिलौना है’ जैसे सुपरहिट गाने देने वाले पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था।

सात साल की उम्र से ही पंकज उधास संगीत की दुनिया में जुड़ गए थे। उनके गाने के टैलेंट को उनके भाई मनहर उधास ने पहचाना था। वह बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं। ‘तेरा नाम लिया’, ‘तू मेरा हीरो है’, ‘हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे’ समेत कई सुपरहिट गाने में उनकी आवाज सुनने को मिलती है। वह उन्हें अपने कार्यक्रम में ले जाते थे।

पंकज उधास ने अपने भाई के साथ पहली बार कार्यक्रम में गाना गाया था, जिसमें उन्हें इनाम के तौर पर 51 रुपए दिए गए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने ‘ऐ वतन के लोगों’ गाना गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इसके बाद पंकज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह गायिकी और गजल की दुनिया में आगे बढ़ते चले गए। उन्हें 2006 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

उस वक्त पंकज उधास को पद्मश्री मिलने की घोषणा की खबर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्हें उनके दोस्त ने बधाई दी, तो उन्होंने अपने दोस्त से पूछा कि किस बात की बधाई? इस पर उनके दोस्त ने बताया कि आपको पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। यह खबर सुनने के बाद पंकज काफी खुश हुए थे।

अन्य ख़बरें

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

राख’ में बिना डायलॉग वाले किरदार से छाईं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- ‘खामोश रहकर भाव दिखाना सबसे बड़ी चुनौती

Newsdesk

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading