24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव : अखिलेश बोले, जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वे खुद उसमें गिरते हैं

लखनऊ, 27 फरवरी । राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वे खुद ही उसमें गिरते हैं।

राज्यसभा चुनाव में वोट डालकर निकले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है। जिन्हें कुछ लाभ मिलना होगा, वे जायेंगे।

क्रास वोटिंग के सवाल पर अखिलेश ने कहा, वे लोग समाजवादी पार्टी के चिह्न पर चुनाव जीते हैं। अगर ऐसा होता है, तो हमें आगे देखना पड़ेगा।

राज्यसभा चुनाव में सपा ने प्रसिद्ध अभिनेत्री जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजीलाल सुमन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

ज्ञात हो कि भाजपा को अपने आठों प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए 296 वोट चाहिए। विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का कुल संख्याबल 286 है।

सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के मतदान न करने की स्थिति में भाजपा के पास प्रथम वरीयता के 285 वोट होंगे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो विधायकों का समर्थन मिलने के बाद भी उसे नौ अतिरिक्त मतों की जरूरत होगी।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading