May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख

गाजियाबाद, 27 फरवरी । दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे के आसपास एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल इस घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है।

फायर डिपाॅॅॅॅॅॅर्टमेंट गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पॉल ने बताया की वैशाली के फायर स्टेशन में मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे मकनपुर इंदिरापुरम में फ़र्नीचर के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी सहित फायर टैंकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

उन्होंने बताया कि आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी और काफी तेज थी। फायर यूनिट ने तत्काल आग बुझाना शुरू किया और उस पर काबू पाया। आग में गोदाम में रखा फ़र्नीचर, ई-रिक्शा तथा मोटरसाइकिल जल गये। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

एमके स्टालिन ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा

Newsdesk

थाने में सिपाही ने TI की कॉलर पकड़ी, एसपी ने तुरंत किया लाइन अटैच

Newsdesk

दिल्ली पुलिस ने यूपीआई धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया, मोबाइल चोरी का मुख्य आरोपी कुशाग्र आहूजा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading