31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

देवघर में गोलगप्पा खाकर 60 बच्चे बीमार

देवघर, 27 फरवरी । झारखंड के देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र में गोलगप्पा और चाट खाने से 60 बच्चे बीमार हो गए। उन्हें देवघर सदर हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

बांगोड़ा, कटगरी और हुसैनाबाद सहित आसपास के गांवों के बच्चों ने एक ठेले पर गोलगप्पा और चाट खाया था। थोड़ी देर बाद उनके पेट में दर्द उठने लगा। फिर उल्टियां शुरू हो गईं। कई वयस्क लोगों ने भी चाट और गोलगप्पा खाया था, वे भी बीमार पड़ गये।

सोमवार शाम को जब कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर फैली, तो उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने बच्चों का हालचाल लिया और डॉक्टरों को उनके इलाज को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। इलाज के बाद ज्यादातर बच्चों की हालत में सुधार है।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading