26.5 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

पति का शव देख पत्नी ने लगाई सातवीं मंजिल से छलांग, तीन महीने पहले की थी लव मैरिज

गाजियाबाद, 27 फरवरी । गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में पति का शव देख एक महिला ने हाईराइज सोसाइटी की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। तीन माह पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी।

सोमवार को दोनों दिल्ली के चिड़ियाघर घूमने गए थे। वहां पर पति की तबीयत खराब हुई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना कौशांबी थाना क्षेत्र में वैशाली सेक्टर-तीन की एलकॉन सोसाइटी की है। यहां फ्लैट नंबर-702 में रहने वाले अभिषेक अहिलवाली पत्नी अंजलि अहिलवाली के साथ रहते हैं।

सोमवार को दोनों दिल्ली चिड़ियाघर में घूमने गए थे। वहां अचानक अभिषेक की तबीयत खराब हुई। परिजनों ने उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती करा दिया। इसके बाद अंजलि घर लौट आई।

इधर, अस्पताल में इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे अभिषेक का शव गाजियाबाद में सोसाइटी स्थित घर पर लाया गया। शव को देखते ही अंजलि बदहवाश हो गई। वो फ्लैट की बालकनी से 7वीं मंजिल से कूद गई और नीचे कार पर गिरी। इसके बाद उसे पास के ही मैक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

एलकॉन सोसाइटी के लोगों ने बताया कि अभिषेक और अंजलि ने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। अभिषेक एक एनजीओ में काम करता था।

अन्य ख़बरें

*जनसुनवाई में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Newsdesk

तालाब में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम*

Newsdesk

सेवादल को मजबूत बनाने की रणनीति बनेगी ।डॉ. एन.एस. हार्डीकर जयंती पर 7 मई को जिला स्तरीय बैठक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading