35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

नोएडा में तेज रफ्तार ऑडी अनियंत्रित होकर शौचालय से टकराई, पाँच घायल

नोएडा, 28 फरवरी । उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार-बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार ऑडी अनियंत्रित होकर एक सरकारी शौचालय से टकरा गई। इससे शौचालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ऑडी में सवार पांच लोग घायल हो गए।

गाड़ी की रफ्तार कितनी तेज रही होगी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सरकारी शौचालय की दीवार टूट गई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसा देर रात होने के कारण सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था।

जानकारी के मुताबिक, हादसा नोएडा के थाना सेक्टर-39 इलाके में सेक्टर-37 बस स्टैंड के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पांचों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी को मामूली चोटें आई हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑडी सेक्टर-18 से सेक्टर-37 अंडरपास की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सेक्टर-37 के पास बने शौचालय से टकरा गयी।

अन्य ख़बरें

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Newsdesk

रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading