39.9 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- चरगंवा में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगो ने एक परिवार पर हमला, तीन लोग घायल

जबलपुर के ग्रामीण इलाके चरगंवा में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगो ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए जिन्हे मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। बताया जाता है की राजेश चक्रवर्ती अपने ग्राहक को मुर्गी के अंडे देने सुनवारा गया था। रास्ते में मुर्गी की दूकान लगाने वाले अन्नू ने उसे देख लिया और पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद अन्नू, जित्तू, शिव और अजित ने उसपर हमला कर दिया। राजेश के परिजनों को जब इस बात की जानकारी लगी तो वो उसे बचने गये तो उनपर पर भी आरोपियों ने उनपर ही हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में राजेश चक्रवर्ती, पिता छोटेलाल और भतीजा ओम को गंभीर चोटे आई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर उनकी तलाश कर रही है।

बाइट – राजेश चक्रवर्ती -पीड़ित

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

शराब पीने के लिए मांगे 1 हजार रुपये, नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट

Newsdesk

सिवनी में बाघ के हमले से दो महिलाओं की मौत, कई गांवों में दहशत

Newsdesk

४ प्रमुख खबर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading