26.5 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

गाजियाबाद : ऑटो में महिलाओं को बिठाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद, 4 मार्च । गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार की देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें ऑटो में महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और लूट का सामान भी बरामद किया गया।

कार्यवाहक एसीपी साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो लुटेरे को मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाश सिर्फ महिलाओं को ही टारगेट करते थे। महिलाओं को ऑटो में बैठाते थे और मौका मिलते ही लूटपाट करते थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम चौकी हिंडन पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो गाजियाबाद की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसे रूकने का इशारा किया गया। लेकिन, चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। इसी बीच ऑटो सवार ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश के पैर में गोली लगी।

गिरफ्तार बदमाशों में अमीर लोनी थाना का हिस्ट्रीशीटर है। दूसरे बदमाश का नाम नदीम है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, नगदी समेत गहने बरामद किए हैं।

अन्य ख़बरें

*जनसुनवाई में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Newsdesk

तालाब में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम*

Newsdesk

सेवादल को मजबूत बनाने की रणनीति बनेगी ।डॉ. एन.एस. हार्डीकर जयंती पर 7 मई को जिला स्तरीय बैठक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading