26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने भी एक्स पर बदला अपना बायो, लिखा- ‘मोदी का परिवार’

लखनऊ, 4 मार्च । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट के बायो को बदलते हुए उसमें अपने नाम के बाद ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है।

दरअसल, पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान इंडी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया। इसके बाद पीएम मोदी के समर्थन में देशभर के शीर्षस्तर के बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने एक्स अकाउंट पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है।

इसके बाद भाजपा नेताओं ने भी पीएम मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट के बायो में ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया है। इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री मोदी के ‘चौकीदार’ वाले नारे के बाद देशभर के बीजेपी नेताओं और यहां तक कि बड़ी संख्या में आम जनता ने भी अपने नाम के साथ ‘मैं भी चौकीदार’ जोड़ लिया था।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Newsdesk

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading