38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकशिक्षाहेडलाइंस

चेन्नई के स्कूल में बम होने की झूठी धमकी

चेन्नई, 4 मार्च । चेन्नई के एक निजी स्कूल को सोमवार को ईमेल से बम की धमकी मिली। मामले की सूचना तमिलनाडु पुलिस के बम दस्ते को दी गई। लेकिन जांच के दौरान वहां ऐसा कुछ भी नहींं मिला।

बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाॅड स्कूल पहुंचा और स्कूल की गहन तलाशी ली। इस दौरान पीएसबीबी मिलेनियम स्कूल में बम होनेे की खबर झूूूठी निकली।

स्कूल को 1 मार्च को भी इसी तरह की फर्जी बम की धमकी मिली थी।

स्कूल प्रशासन ने आईएएनएस को बताया कि बम की धमकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने दी ।

ईमेल प्राप्त होने के बाद, कर्मचारियों ने तुरंत मंगदु में पुलिस को सूचित किया और छात्रों को स्कूल की इमारतों से बाहर निकाला गया।

आईटी पेशेवर सुजीत रामास्वामी ने आईएएनएस को बताया कि वह अपने बच्चे को घर वापस ले जाने के लिए स्कूल पहुंचे।

8 फरवरी को ग्रेटर चेन्नई पुलिस सीमा के 13 स्कूलों में बम की धमकी ईमेल से भेजी गई थी।

बम निरोधक दस्ते ने इन सभी स्कूलों की तलाशी ली, लेकिन कोई बम नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने ईमेल को अफवाह करार दिया था।

ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि सभी ईमेल की गहन जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बम की झूठी धमकी के मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष साइबर विंग का गठन किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : सीएम योगी

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

रामपुर में यूपी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, डीएम ने छह वकीलों की सेवा समाप्त की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading