September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की लालू यादव को चुनौती, ‘सीट तय करें, चुनाव लडूंगा और जीतूंगा भी…’

पटना, 4 मार्च । बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन की ‘जन विश्वास रैली’ के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा के नेता राजद को विभिन्न मुद्दों पर घेर रहे हैं। इसी बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को राजद पर निशाना साधा।

सम्राट चौधरी ने लालू यादव को सबसे बड़ा राम विरोधी बताते हुए कहा कि राजद के लोग जिस सीट से कहेंगे, चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और जीतूंगा भी।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद के परिवारवाद पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है। हम लोगों ने लिखा कि हम लोग मोदी के परिवार हैं।

उन्होंने कहा कि लालू यादव 90 के चुनाव से पहले कहते थे कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होता है और आज वे ही रानी के पेट से सिर्फ राजा ही पैदा करने के प्रयास में लगे हैं। वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये लोग गलतफहमी में हैं। जब इनका पूरा परिवार चुनाव हार गया था, तब भी सम्राट चौधरी जीत कर आया था। राजद के लोग जिस सीट पर लड़ने के लिए कहेंगे, उस पर लड़ने के लिए तैयार हूं।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading