30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

रांची में फ्लैट में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रांची, 9 मार्च । रांची के सिरमटोली इलाके में पर्ल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग जुलतन सुरीन की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन 80 वर्षीया जोलेन होरो को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

घटना देर रात की है, जिसकी जानकारी अपार्टमेंट के लोगों को शनिवार सुबह हुई।

पुलिस को फ्लैट से धुआं निकलने की सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई।

पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो जुलतन सुरीन मृत पाए गए। फर्श पर बेहोश पड़ीं जोलेन होरो को अग्निशमन दल ने बाहर निकाला।

रिटायरमेंट के बाद भाई-बहन फ्लैट में एक साथ रहते थे। यहां परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं है।

अन्य ख़बरें

आरबीआई को वीआरआरआर नीलामी में 3.93 लाख करोड़ रुपए की बोलियां मिलीं

Newsdesk

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर मेटा का बड़ा फैसला, कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देगा रिपोर्ट

Newsdesk

‘भारत रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading