September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

वल्लभ भवन की तीसरी मंजिल में लगी आग पर पाया गया काबू

भोपाल, 9 मार्च । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन की पुरानी इमारत की तीसरी मंजिल में शनिवार को आग लग गई। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

बताया गया है कि शनिवार की सुबह वल्लभ भवन की तीसरी मंजिल में धुआं उठता दिखाई दिया। उसके बाद आग की लपटें भी नजर आईं।

बाद में आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां भी पहुंची।

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी वल्लभ भवन की पुरानी इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगने की पुष्टि की है और कहा है कि मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि इसकी मॉनीटरिंग करें ताकि आग लगने की जानकारी सामने आए।

आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

अन्य ख़बरें

भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने के उपकरण जब्त

Newsdesk

बिहार : जमुई छेड़खानी कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Newsdesk

रानीताल में गणेश पंडाल के पास जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, सात लोग पकड़े; ₹1.20 लाख जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading