September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

भोपाल के वल्लभ भवन में लगी आग, धुएं से घिरी पूरी इमारत

भोपाल, 9 मार्च । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन की तीसरी से पांचवी मंजिल आग की लपटों से घिर गई और पूरी इमारत में धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

दरअसल, वल्लभ भवन की पुरानी इमारत की तीसरी मंजिल पर शनिवार की सुबह धुआं उठते दिखा। उसके बाद आग की लपटें भी नजर आई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंची। आग पर काबू पाने का दावा किया गया। मगर, कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। इमारत की पांचवी मंजिल तक आग की लपटें नजर आई।

राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी वल्लभ भवन की पुरानी इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगने की पुष्टि की और कहा कि मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि इसकी मॉनिटरिंग करें ताकि आग की वस्तु स्थिति की जानकारी सामने आ जाए। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी कमल नागर ने मीडिया को बताया कि दूसरी-तीसरी मंजिल में आग लगी और बड़ी संख्या में दस्तावेज जल गए हैं। वहीं, आग पांचवी मंजिल तक पहुंची।

आग के चलते पूरी इमारत धुएं में घिर गई। इससे राहत और बचाव कार्य को आगे बढ़ाना आसान नहीं रहा, इसके बावजूद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं।

अन्य ख़बरें

भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने के उपकरण जब्त

Newsdesk

बिहार : जमुई छेड़खानी कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Newsdesk

रानीताल में गणेश पंडाल के पास जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, सात लोग पकड़े; ₹1.20 लाख जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading