September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में किया कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का अनावरण

पटना, 9 मार्च । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पटना में बिहार भाजपा के ‘पितामह’ माने जाने वाले स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को एकदिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद उनकी यह पहली राज्य की यात्रा है। अमित शाह पटना हवाई अड्डे से सीधे जगदेव पथ स्थित आईसीएआर बिल्डिंग परिसर पहुंचे।

यहां उन्होंने बिहार भाजपा के ‘पितामह’ कहे जाने वाले स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की स्मृति में बने स्मृति उद्यान का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उद्यान में स्थापित कैलाशपति मिश्र की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री पटना के पालीगंज के लिए रवाना हो गए। पालीगंज में अमित शाह ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित महासम्मेलन में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading