September 4, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

‘मडगांव एक्सप्रेस’ के ट्रैक ‘रातों के नजारे’ में दिखीं तीन दोस्‍तों की मस्‍ती

मुंबई, 11 मार्च । अपकमिंग फिल्‍म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का गाना ‘रातों के नजारे’ सोमवार को रिलीज किया गया।

इस गाने में लड़कों की मौज-मस्ती से भरी गोवा यात्रा को दिखाया गया है। इस गाने को शारिब और तोशी ने कंपोज किया है।

इसे बेनी दयाल और शारिब ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल कलीम शेख ने लिखे हैं। गाने के वीडियो में तीन लोगों को अपने जीवन का आनंद लेते हुए दिखाया गया है।

इस ट्रैक में मनमोहक बीट्स के साथ शानदार डांस मूव्स भी शामिल हैं, जिसे विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है।

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्‍च किया गया था। ट्रेलर में बचपन के दोस्‍तों दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी की कहानी को दिखाया गया है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे गोवा में लड़के खुद को स्थानीय ड्रग्स गिरोह और पुलिस से जुड़ी परेशानियों के बीच पाते हैं।

फिल्‍म को और मनोरंजक बनाने के लिए इसमें नोरा फतेही, उपेन्द्र लिमये और छाया कदम भी हैं।

‘ढोल’, ‘कलयुग’, ‘लूटकेस’ और अन्य फिल्‍मों में दिखाई देने वाले कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म है।

‘मडगांव एक्सप्रेस’ 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अन्य ख़बरें

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने बच्चों के साथ अपने भाई की पुरानी तस्वीर शेयर की

Newsdesk

जन्माष्टमी स्पेशल: बच्चों को जरूर दिखाएं भगवान श्री कृष्ण पर बनी ये एनिमेटेड फिल्में

Newsdesk

हर किरदार में गोविंद नामदेव दमदार, अभिनेता बनने के सपने ने तय कराया एनएसडी से बॉलीवुड तक का सफर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading