September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तेजस्वी यादव ने इशारों-इशारों में कहा, सरकार में काम करने में हो रही थी रुकावट

पटना, 13 मार्च । बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को इशारों ही इशारों में कहा कि सरकार में उन्हें काम करने में बाधा हो रही थी। हालांकि उन्होंने नौकरी देने का श्रेय लेने की कोशिश भी की।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें 17 साल बनाम 17 महीने की सरकार की तुलना की गई है।

उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “गठबंधन धर्म की सीमितता व बाध्यताओं के बीच तथा पुराने ख्यालात, अप्रचलित तौर-तरीके, असामयिक निर्णय, कालग्रस्त कार्यशैली एवं रूढ़िवादी एप्रोच वाले नेतृत्व के साथ मैं अपनी क्षमता का बस 10 प्रतिशत पर ही कार्य कर पा रहा था।”

उन्होंने आगे लिखा, “इन सब सीमाओं व रुकावटों के बावजूद भी हमने तार्किकता, बुद्धिमत्ता, वैज्ञानिकता और व्यावहारिकता के बल पर केवल 𝟏𝟕 महीनों में ही लाखों नौकरियां दी एवं पर्यटन, आधारभूत संरचना, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्रों में प्रभावी, बेहतरीन व ऐतिहासिक कार्य किए।”

उन्होंने यह भी कहा कि आम जनमानस ने 𝟏𝟕 साल बनाम 𝟏𝟕 महीनों के इस सकारात्मक अंतर को नजदीक से अनुभव कर स्वागत किया है।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading