23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइलहेडलाइंस

सैमसंग ने भारत में ए सीरीज के तहत नए स्मार्टफोन लॉन्च किए

नई दिल्ली, 14 मार्च । सैमसंग ने गुरुवार को भारत में अपनी ए सीरीज के तहत नए स्मार्टफोन – गैलेक्सी ए55 5जी और गैलेक्सी ए35 5जी लॉन्च किए।

27,999 रुपए से शुरू होने वाली ए सीरीज डिवाइस 14 मार्च को सैमसंग.कॉम पर लाइव कॉमर्स के माध्यम से और 18 मार्च से सैमसंग एक्सक्लूसिव और पार्टनर स्टोर्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगी।

नए उपकरण तीन रंगों – ऑसम लिलैक, ऑसम आइसब्लू और ऑसम नेवी में उपलब्ध हैं।

कंपनी के अनुसार, नई ए सीरीज़ के डिवाइस में कई शानदार फीचर्स हैं, जिनमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन, एआई द्वारा उन्नत कैमरा फीचर्स और एक छेड़छाड़-प्रतिरोधी सुरक्षा समाधान, सैमसंग नॉक्स वॉल्ट शामिल हैं।

दोनों डिवाइस 6.6-इंच एफएचडी प्लस सुपर एएमओएलईडी डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है।

गैलेक्सी A55 5जी ओआईएस के साथ 50 एमपी मुख्य कैमरा और 12 एमपी अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ आता है, जबकि गेलेक्सी ए 35 5जी ओआईएस के साथ 50 एमपी मुख्य कैमरा और 8 एमपी अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ आता है। दोनों में 5 एमपी का मैक्रो कैमरा है।

गैलेक्सी ए 55 5जी में 32 एमपी का फ्रंट कैमरा है, जबकि गैलेक्सी ए 35 5जी में 13 एमपी का फ्रंट कैमरा है।

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading