32.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में 47 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल, 15 मार्च । मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर जारी है। शुक्रवार की दोपहर भारतीय पुलिस सेवा के 47 अधिकारियों के तबादले किए गए।

गृह विभाग की सूची के अनुसार राज्य के 47 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। गोविंद प्रताप सिंह को पुलिस महानिदेशक जेल बनाया गया है। इसके अलावा उप पुलिस महा निरीक्षक पद के 14 अधिकारियों के तबादले हुए हैं।

इसके साथ ही शिवपुरी, डिंडोरी, सिंगरौली, खरगोन, छतरपुर, दमोह, राजगढ़, निवाड़ी के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। इससे पहले गुरुवार की देर रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों सहित कई कलेक्टरों को बदला गया था और राज्य सेवा के अधिकारियों में भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का कथित सरगना पप्पू मल्लाह भोपाल से गिरफ्तार, चोरी के जेवर खरीदने वाला सराफा कारोबारी भी पकड़ाया

Newsdesk

बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत 

Newsdesk

चिकन की कीमत को लेकर विवाद के बाद युवक की हत्या का आरोप, पुल से नीचे फेंकने का दावा, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading