22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

फतेह का रौंगटे खड़े कर देने वाला टीजर हुआ जारी, दुश्मनों का सफाया करते दिखे सोनू सूद

बॉलीवुड के रियल हीरो सोनू सूद की मोस्ट अवेटेड फिल्म फतेह का टीजर रिलीज हो गया है. फतेह के टीजर से पता चलता है कि सोनू सूद अपनी इस फिल्म में कितना खौफनाक रोल करने जा रहे हैं. इस फिल्म को खुद सोनू सूद ने डायरेक्ट किया है. एक्टर ने फिल्म से एक पोस्टर रिलीज कर टीजर की रिलीज डेट का खुलासा किया था. अब सोनू ने देर ना करते हुए टीजर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में सोनू सूद के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आ रहीं हैं।सोनू सूद की एक्शन ड्रामा फिल्म फतेह का 1.40 मिनट का टीजर बेहद खौफनाक है. इसकी शुरुआत इस वॉयस ओवर से होती है कि, फतेह तुमनें 40… इतने में फतेह के रोल में दिख रहे सोनू सूद ने बोलते हैं…40 नहीं 50 … इसके बाद सोनू सूद एक-एक कर बदमाशों को शूट करते दिख रहे हैं. टीजर के साथ-साथ सोनू ने बताया है कि फिल्म साल 2024 में ही रिलीज होगी, लेकिन इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है.बता दें, सोनू सूद अपनी फिल्म फतेह के सेट से अब कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं. इन तस्वीरों को शेयर कर सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा था फतेह मेरे लिए स्पेशल और निजी फिल्म रही है. यह उन युथ को श्रद्धांजलि है जो कई तरह से साइबर क्राइम का शिकार हो चुके हैं…तैयार हो जाइए.सोनू सूद के संग फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज लीड रोल में होगीं. साइबर क्राइम की रियल लाइफ स्टोरीज पर बनी इस फिल्म की शूटिंग बहुत पहले ही पूरी हो चुकी है. एक्टर ने जैसे ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं तो फैंस ने झमाझम लाइक्स और कमेंट्स की बात कर दी थी.एक फैन ने लिखा था, आपकी फिल्म के लिए हम एक्साइटेड हैं और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते. फतेह में सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिज के साथ ही शिवज्योति राजपूत, विजय राज के साथ ही अन्य एक्टर्स भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं.

अन्य ख़बरें

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading