25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की

नई दिल्ली, 22 मार्च । लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट में दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु से 14 और पुड्डुचेरी से एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है।

इसके साथ ही पार्टी ने तमिलनाडु और त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी एक-एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने तमिलनाडु के तिरुवल्लुर से पोन. वी. बालगणपति, नमक्कल से केपी. रामलिंगम, तिरुपूर से एपी. मुरुगानंदम, चिदंबरम से पी. कार्थियाइनी और मदुरई से रामा श्रीनिवासन सहित तमिलनाडु से 14 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

इससे पहले भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 195, दूसरी लिस्ट में 72 और तीसरी लिस्ट में 9 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। शुक्रवार को पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

पार्टी कुल मिलाकर अब तक अपने 291 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। हालांकि, इनमें से दो उम्मीदवारों ने बाद में चुनाव लड़ने में अपनी असमर्थता जता दी थी।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading