30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिजनौर में अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, चार की मौत

बिजनौर, 27 मार्च । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, गांव गुनियापुर के नजदीक एनएच- 74 पर बुधवार सुबह सड़क के किनारे बड़े गड्ढे में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों में पिता और दो बेटे शामिल बताए जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान अमरोहा के सिकहेराड़ा गांव निवासी मेहर सिंह के बेटे प्रवेंद्र और रतन तथा उनके साले देवेन्द्र के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया है।

बताया जाता है कि ये सभी लोग अमरोहा से ऋषिकेश जा रहे थे। आगे घटना की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading