31.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बॉल्टीमोर में ब्रिज गिरने से लापता छह लोग मृत घोषित

वाशिंगटन, 27 मार्च । अमेरिका के बॉल्टीमोर शहर में ब्रिज गिरने के कारण लापता हुए छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रियर एडमिरल शैनन गिलरेथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ठंडे पानी और समुद्र की कठोर परिस्थितियों के कारण संभावना है कि लापता लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी तट रक्षक ने सर्च और बचाव प्रयासों को समाप्त कर दिया है।

सिंगापुर का झंडा लगा एक बड़ा जहाज मंगलवार बाल्टीमोर में ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ से टकरा गया था। दुर्घटना में ऐतिहासिक ब्रिज लगभग पूरी तरह गिर गया।

लापता सभी छह लोग सड़क रखरखाव कर्मचारी थे। ब्रिज गिरने के दौरान वो कथित तौर पर वह गमरम्मत कर रहे थे। सभी को मृत घोषित मान लिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह चाहते हैं कि संघीय सरकार ब्रिज के पुनर्निर्माण के लिए भुगतान करे। ब्रिज को 1977 में ट्रैफिक के लिए खोला गया था। हर साल लगभग 1.15 करोड़ वाहन इससे गुजरते थे।

अन्य ख़बरें

ईरान की चेतावनी, यमन पर हमला हुआ तो अमेरिका के लिए बंद होगा बाब अल-मंदेब मार्ग

Newsdesk

 क्यों मनाया जाता है विश्व आभार दिवस? जानिए इस विशेष दिन का महत्व

Newsdesk

अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading