31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

आरबीआई ने यूपीआई से कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे डालने की दी इजाजत

मुंबई, 5 अप्रैल । आरबीआई ने लेनदेन में सुविधा बढ़ाने के लिए ग्राहकों को यूपीआई के माध्यम से कैश डिपॉजिट मशीनों (सीडीएम) में पैसे जमा करने की अनुमति देने का फैसला किया है।

सीडीएम के माध्यम से कैश जमा फिलहाल डेबिट कार्ड से हो रहा है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “एटीएम में यूपीआई का उपयोग कर बिना कार्ड के कैश निकालने के अनुभव को देखते हुए, अब यूपीआई का उपयोग कर सीडीएम में नकदी जमा करने की सुविधा भी प्रस्तावित है। यह उपाय ग्राहकों की सुविधा को और बढ़ाएगा और बैंकों में मुद्रा प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाएगा।”

उन्होंने कहा कि ग्राहकों के लिए चीजें आसान होने के अलावा, बैंकों को भी फायदा होगा। वे अभी अपने ब्रांच में कैश जमा करने में बहुत समय लगाते हैं।

अन्य ख़बरें

देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसदीय समिति की जल्द होगी बैठक

Newsdesk

‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ भविष्य के भारत के लिए तैयार कर रही मजबूत वर्कफोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण और व्यापार में सुगमता के लिए मजबूत परीक्षण अवसंरचना अत्यंत महत्वपूर्ण है: प्रल्हाद जोशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading