May 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गाजियाबाद में बैंक्वेट हॉल में लगी आग, दो लोगों को बचाया गया

गाजियाबाद, 18 अप्रैल । गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में बने एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और अंदर फंसे दो लोगों को रेस्क्यू किया गया।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक फायर स्टेशन वैशाली में गुरुवार दोपहर 12:44 बजे क्रिस्टल पैलेस बैंक्वेट हॉल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद चार फायर टेंडर यूनिट भेजा गया। आग बिल्डिंग के बाहरी हिस्से में लगे डेकोरेटिव सामान में लगी थी।

आग को बुझाने का काम शुरू किया गया और नाजिम (30) और आयशा (28) का रेस्क्यू किया गया।

इस घटना में पीसीसी पैनल और अन्य सजावटी सामान जलने से हॉल में धुआं भर गया था। जिसके कारण फायर यूनिट को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

अन्य ख़बरें

श्रमिक दिवस पर मुस्कुराए मजदूर भाई, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ने बांटे गमछे व पानी की बोतलें

Newsdesk

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी में संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन

Newsdesk

शानो-शौकत के साथ निकला संदल चादर जुलूस, अकीदतमंदों ने पेश की अकीदत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading