September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुजफ्फरनगर में वोट देने पहुंची 91 साल की बुजुर्ग महिला

मुजफ्फरनगर, 19 अप्रैल । उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। प्रदेश में सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फर नगर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में मतदान हो रहा है।

कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। इसी बीच मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र के गांधी कॉलोनी बारात घर मतदान केंद्र से लोकतंत्र की एक शानदार तस्वीर सामने आई। एक 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरोज वाला शर्मा वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची। उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली के लिए मतदान जरूरी है।

कई इलाकों में आदर्श मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, मुजफ्फरनगर के सुजड़ू गांव में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। कई मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की कतार पुरुषों की कतार से ज्यादा लंबी है।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading