38.4 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रामायण’ के कलाकार मेरठ में अरुण गोविल के लिए मांगेंगे वोट

मेरठ, 22 अप्रैल । उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल के समर्थन में धारावाहिक ‘रामायण’ के उनके सह-कलाकार प्रचार करेंगे।

अरुण गोविल ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। 1987 में प्रसारित यह सीरियल बेहद लोकप्रिय हुआ था।

सीरियल में क्रमशः सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले दीपिका चिखलिया और सुनील लाहिड़ी सोमवार शाम को अरुण गोविल के लिए मेरठ में प्रचार करेंगे।

वे गोविल के समर्थन में नंदन सिनेमा से सरस्वती मंदिर तक रोड शो करेंगे।

सीरियल के अन्य कलाकारों के साथ चिखलिया और लाहरी ने इस बात की पुष्टि की है कि वे गोविल के लिए वोट मांगेंगे।

उन्होंने कहा,“हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। हमारा बहुत पुराना साथ है और हाल ही में जनवरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी हम साथ थे। चिखलिया ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, हम गोविल के लिए प्रचार करेंगे, वे हमारे अच्छे दोस्त हैं। सीरियल के कुछ अन्य कलाकार भी अरुण गोविल के साथ प्रचार में शामिल हो सकते हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

शराब पीने के लिए मांगे 1 हजार रुपये, नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट

Newsdesk

सिवनी में बाघ के हमले से दो महिलाओं की मौत, कई गांवों में दहशत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading