30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चलती कार में लगी आग, जलकर हुई राख, चालक ने कूदकर बचाई जान

ग्रेटर नोएडा, 22 अप्रैल । ग्रेटर नोएडा में एक चलती कार में आग लग गई, आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पल भर में कार जलकर राख हो गई।

दरअसल, कार चालक ग्रेटर नोएडा से सूरजपुर की तरफ जा रहा था। आग लगते ही चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। यह पूरी घटना सूरजपुर थाना इलाके में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दिन में 1.27 बजे सूरजपुर इलाके एलजी गोलचक्कर के पास एक गाड़ी में आग लग गई थी। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट रवाना हुई। आग एलजी गोल चक्कर से सूरजपुर की तरफ जा रही महिंद्रा मराजो गाड़ी (एचआर 38 एबी 5023) में लगी थी। यूनिट ने आग बुझा दिया। फिलहाल घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

बता दें कि कार में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई गाड़ियों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading