22.9 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर के सोशल मीडिया में कुछ वीडियो तेजी से वायरल

जबलपुर के सोशल मीडिया में कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें एक महिला पुलिस कर्मियों से हेलमेट चेकिंग के दौरान सवाल जवाब करते हुए दिखाई दे रही है, वीडियो में जहां महिला पुलिस कर्मियों से सवाल जवाब करते हुए नजर आ रही है वहीं वह गाड़ी के पास बैठकर अचानक रोने लगती है, फिर पुलिस अधिकारी से बहस करने लगती है इसी बीच पुलिस अधिकारी महिला के सामने हाथ जोड़ने लगता है। दरअसल यह पूरा वाकया विजय नगर थाने के सामने का है, जहां थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक महिला को हेलमेट ना लगाने के कारण महिला पुलिस कर्मी ने रोक लिया, पहले तो महिला ने दूसरे वाहन चालकों को ना रोकने को लेकर बहस की लेकिन जब पुलिस कर्मी चालान काटने की बात कहने लगे तो महिला रोने लगी, महिला के इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर लोग खुद ब खुद रुकने लगे। हालांकि महिला की नौटंकी देखकर पुलिस कर्मियों ने उसे चलता कर दिया।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading