September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तराखंड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

देहरादून, 30 अप्रैल । उत्तराखंड में मंगलवार को उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। 10वीं में कुल 1 लाख 12 हजार 377 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1 लाख 179 परीक्षार्थियों ने 10वीं की परीक्षा पास कर ली है।

इस बार 10वीं का परीक्षा परिणाम 88.14 प्रतिशत रहा। जीआईसी गंगोलीहाट की छात्रा प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। वो इस बार की टॉपर रही।

वहीं मंगलवार को 10वीं के साथ ही 12वीं बोर्ड के भी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए।

इस साल 12वीं में कुल 92 हजार 20 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 76 हजार 039 छात्रों ने परीक्षा पास की है।

इस बार 12वीं परीक्षा परिणाम 82.63 प्रतिशत रहा।

12वीं में पीयूष खोलीया और कंचन जोशी संयुक्त रूप से 498 अंक के साथ ज्वाइंट टॉपर बने।

अन्य ख़बरें

मैं भी बनूंगा कान्हा ..
“”””””””””””””””””””
मैं भी बनूंगा कान्हा जैसा,
जग में प्रेम बढ़ाऊंगा,
धरा मगन हो जाएगी ये,
जमकर धूम मचाऊंगा।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
बंशी की एक धुन पर सारी,
गैय्या दौड़ी आएंगी,
भर-भर मटकी माखन-मिसरी,
मन-भर सभी खिलाएंगी।
मैं भी बनूंगा कान्हा ..
कहीं कदंब के पेड़ भी होंगे,
और कहीं यमुना की कल-कल ,
ध्यान धरा जो कान्हा का तो,
मुस्काएंगे वो पल-पल।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
ठोकर खाकर जब-भी गिरूंगा,
मैया दौड़ी आएगी,
बाहों में भर लेगी फिर वो,
मन भर प्रेम जताएंगी।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
“”””””””””””””””
कार्तिकेय कुमार त्रिपाठी ‘राम’
गांधीनगर इन्दौर (म.प्र.)

Newsdesk

महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर ईटक्लब के आउटलेट का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर को ड्राई डे घोषित, सभी शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading