July 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नरों ने किया महायज्ञ

प्रयागराज, 1 मई । नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नर समाज ने महायज्ञ किया है। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी उर्फ़ टीना मां ने विघ्नेश्वर महायज्ञ का आयोजन किया।

इस दौरान अग्नि कुंड में हवन की आहुति दी गई। पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न हुआ।

प्रयागराज शहर स्वाहा की धुन से गुंजायमान हो उठा। हवन से वातावरण भी शुद्ध हो गया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के सामने महाआरती भी की गई।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने कहा, “अबकी बार मोदी सरकार 400 का आंकड़ा पार करने जा रही है। हवन यज्ञ के माध्यम से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नरों ने उनको आशीर्वाद दिया है।”

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

पेपर लीक मामले में मंत्रियों को बचाने की ‘आप’ सरकार की कोशिश भ्रष्टाचार का साफ सबूत: पंजाब भाजपा

Newsdesk

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading