26.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाला वांछित चोर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाला वांछित चोर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 17 मई । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की खतौली थाना पुलिस ने मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले वांछित चोर को शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने रतनपुरी-खतौली रोड पर बने अंडरपास के पास एक मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग के दौरान रोका। लेकिन, मोटरसाइकिल सवार भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम हासिर उर्फ शूटर बताया। वह मेरठ के शाह पीर गेटखाता मोहल्ला का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल टावर से चोरी उपकरण, मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद गिए।

अभियुक्त थाना खतौली से मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी मामले में वांछित चल रहा है। अभियुक्त पर मेरठ और मुजफ्फरनगर जनपद में हत्या का प्रयास, चोरी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट में 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अन्य ख़बरें

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading