35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर : अखनूर सड़क हादसे के सिलसिले में छह अधिकारी निलंबित

 जम्मू, 31 मई। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में गुरुवार को बस हादसे में 22 लोगों की मौत के एक दिन बाद परिवहन विभाग ने कठुआ जिले के लखनपुर एंट्री चेक पोस्ट पर तैनात छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया। विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है, “लखनपुर चेक पोस्ट पर तैनात मोटर वाहन इंस्पेक्टर और एक जूनियर असिस्टेंट समेत छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें कर्तव्य में लापरवाही की जांच पूरी होने तक परिवहन आयुक्त के कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।” निलंबित अधिकारियों में मोटर वाहन इंस्पेक्टर राजीव भसीन, जूनियर असिस्टेंट सुमित मंगोत्रा और चार मल्टी टास्किंग स्टाफ अश्विनी कुमार, केशव सिंह, अमन कुमार और राकेश कुमार शामिल हैं। सरकार ने भी मामले में गहन जांच के आदेश दिये हैं और अतिरिक्त सचिव (टेक्निकल) परमवीर सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा है। आदेश में कहा गया है कि जांच अधिकारी को निलंबित अधिकारियों के कर्तव्य में लापरवाही पर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जम्मू के अखनूर इलाके के चौकी चोरा में टुंगी मोड़ के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही उत्तर प्रदेश की एक बस कल खाई में गिर गई थी। हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गये।

अन्य ख़बरें

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तंज, बोले- सत्ता की वजह से ऐसी बातें कर रहे

Newsdesk

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला, 16 दवाओं पर लगाई तुरंत रोक

Newsdesk

पश्चिम बंगाल दिवस पर सीएम अधिकारी बोले- वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के काले अध्याय का अंत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading