May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश सरकार हवाई जहाज, लग्जरी गाड़ी की फिजूल खर्ची को रोके : जीतू पटवारी

भोपाल, 26 जून । मध्य प्रदेश सरकार के इनकम टैक्स की अदायगी मंत्रियों द्वारा स्वयं किए जाने के फैसले पर कांग्रेस ने तंज कसा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि सरकार को हवाई जहाज, लग्जरी गाड़ी और बंगलों की सजावट पर फिजूल खर्ची को रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष तक मंत्रियों और विधायकों के भत्ते सहित अन्य टैक्स सरकार भरती थी, लेकिन सरकार ने हाल ही में निर्णय लिया है कि अब इस प्रकार के सभी टैक्स मंत्रियों और विधायकों को खुद भरना पड़ेगा। भाजपा इस निर्णय को संवेदनशील बता रही है, तो क्या शिवराज सिंह की सरकार संवेदनशील नहीं थी। जबकि, सच्चाई यह है कि मंत्री, विधायक तो पहले से ही टैक्स भरने में सक्षम थे। लेकिन, इस निर्णय से सरकार जनता के सामने आखिर क्या साबित करना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार मंत्रियों और विधायकों द्वारा कमाई गई अकूत संपत्ति में से एक नंबर की कमाई का हिसाब तो ले सकती है, लेकिन 50 प्रतिशत कमीशन के रूप में बदनाम रही सरकार मंत्रियों और विधायकों द्वारा की गई काली कमाई और व्यापक स्तर पर हुए भ्रष्टाचार का हिसाब कैसे लेगी और उस काली कमाई का टैक्स कितना और कैसे भरवाएगी? उन्होंने राज्य सरकार द्वारा हवाई जहाज खरीदने के लिए चल रही कोशिश पर कहा कि सरकार हवाई जहाज खरीदी, शासकीय बंगलों की सजावट, लग्जरी गाड़ियों की खरीदी पर फिजूलखर्ची पर रोक लगाए। चुनाव के समय महिलाओं को 3,000 रूपये महीने, 450 रूपये में गैस सिलेंडर, किसानों को गेहूं और धान के क्रमश: 2,700 और 3,100 रूपये समर्थन मूल्य देने के जो वादे किए थे, उन वादों को पूरा करे।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द की

Newsdesk

सुकून होटल में पकड़ी गई युवती निकली मेडिकल की डॉक्टर, युवक सुपरवाइजर

Newsdesk

भीषण गर्मी में आग के घेरे में बैठकर किन्नर साधु कर रहे हठयोग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading