September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

UP News – सीएम योगी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई

 लखनऊ, 1 जुलाई। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्ट में सपा प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।” अखिलेश के जन्मदिन के मौके पर सपा की तरफ से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पार्टी 1 से 7 जुलाई तक राज्य के प्रत्येक गांव में ‘पीडीए’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी। गत लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटों पर उसने जीत दर्ज की है। इस जीत ने ‘इंडिया’ गठबंधन में सपा का कद बढ़ाया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में 1 जुलाई 1973 को हुआ था। उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एक बड़े राजनेता थे। वह केंद्र सरकार में भी अहम पदों पर रहे।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading