July 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

बेरिल तूफान की वजह से बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया

ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 1 जुलाई । भारतीय टीम तूफान बेरिल के कारण टी20 विश्व कप 2024 की जीत के बाद भी बारबाडोस में ही फंसी हुई है। टीम को सोमवार को यानी आज न्यूयॉर्क और फिर भारत के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से टीम का शेड्यूल बाधित हुआ है। टीम का शेड्यूल पहले न्यूयॉर्क के लिए फ्लाइट, उसके बाद दुबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट और अंत में भारत के लिए वापसी शामिल थी। विश्व कप विजेता टीम, जिसे पहले सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) बारबाडोस से रवाना होना था, उसे बेरिल तूफान के कारण बदलाव करना पड़ा। यह श्रेणी 3 तूफान है जो अब एक अत्यंत खतरनाक श्रेणी 4 में तब्दील हो गया है। हालांकि, वर्तमान में यह तय नहीं है कि टीम इंडिया कब उड़ान भरेगी। तूफान के कारण वहां के एयरपोर्ट पर अभी ऑपरेशन रुके हुए हैं। स्थिति यह है कि एयरपोर्ट को एक दिन के लिए बंद करना पड़ सकता है। बारबाडोस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन द्वीप, ग्रेनेडा और टोबैगो के लिए तूफान की चेतावनी जारी की गई थी। नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार, सोमवार सुबह (स्थानीय समय) विंडवार्ड द्वीप पर पहुंचने पर बेरिल के बेहद खतरनाक तूफान बने रहने की संभावना है। सोमवार तक बारबाडोस और विंडवार्ड द्वीप में 3 से 6 इंच बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र ने कहा है कि बेरिल के बेहद खतरनाक तूफान बने रहने की संभावना है क्योंकि इसका केंद्र विंडवार्ड द्वीप से होते हुए पूर्व कैरिबियन की ओर बढ़ रहा है।

अन्य ख़बरें

खेल मंत्री मांडविया ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में पदक जीतने पर ईशा सिंह और मनु भाकर को बधाई दी

Newsdesk

तेलंगाना हाई कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को डाइड्रा कमिश्नर रंगनाथ की जगह लेने का आदेश दिया

Newsdesk

असम: कारखाना विस्फोट में 4 श्रमिकों की मौत के बाद 5 गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading