31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
खेल

केन विलियम्सन, सुजी बेट्स चुने गए न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर

Christchurch: New Zealand captain Kane Williamson on Day 3 of the 2nd Test match between India and New Zealand at the Hagley Oval cricket ground in Christchurch, New Zealand on March 2, 2020.

वेलिंग्टन, 30 अप्रैल | केन विलियम्सन पुरुष वर्ग में और सुजी बेट्स को महिला वर्ग में गुरुवार को न्यूजीलैंड का साल का सवश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। इन दोनों को यह पुरस्कार साल भर अच्छे प्रदर्शन करने के कारण मिला है। विलियम्सन ने 2019 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था जहां उन्होंने 82 की औसत से 578 रन बनाए थे जिसमें दो शतक शामिल थे।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, “केन ने पिछले साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टीम की कप्तानी अच्छे तरीके से की थी। उनकी अपनी शैली है। वह अपनी कप्तानी के समय में शांत रहते हैं।”

वहीं महिला टीम की कप्तान सुजी बेट्स ने सिर्फ एक ही वनडे सीरीज खेली थी जिसमें 42 की औसत से 142 रन बनाए थे।

महिला टीम के कोच बॉब कार्टर ने कहा है कि, “सुजी कई वर्षो से विश्व स्तर की खिलाड़ी रही हैं।”

वहीं रॉस टेलर और सोफी डेविने को साल का सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी चुना गया है। कोविड-19 के कारण यह अवार्ड समारोह ऑनलाइन आयोजित किया गया।

टेलर ने 2019 में टी-20 में 130 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे।

अन्य ख़बरें

नॉटिंघम ओपन: झेंग किनवेन ने मारिया सकारी को हराया, दर्ज की सीजन की अपनी पहली ग्रास-कोर्ट जीत

Newsdesk

रग्बी प्रीमियर लीग: मैनुअल मोरेनो को ‘एक खराब गेम’ से मिली बड़ी सीख, इस बार मजबूत वापसी पर नजरें

Newsdesk

अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading