38.5 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

दिसंबर में टीवीएस मोटर की बिक्री 17.5 फीसदी बढ़ी

चेन्नई, 2 जनवरी | दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसने पिछले महीने बिक्री में 17.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने पिछले महीने (दिसंबर) 231,571 इकाइयां (215,619 दो पहिया वाहन, 15,953 तीन पहिया) बेची, जबकि उसने इसी महीने 2019 में 272,084 इकाइयां (258,239 दो पहिया वाहन, 13,845 तीन पहिया) बेची थी।

टीवीएस मोटर के अनुसार, निर्यात में पिछले महीने 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई, कुल निर्यात 94,269 यूनिट्स की हुई, जो दिसंबर 2019 में 73,512 इकाइयों से ज्यादा रही।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान, 9.52 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जबकि इसी दौरान पिछले साल 7.73 लाख यूनिट की बिक्री हुई। कंपनी के तिपहिया वाहनों ने चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में 0.38 लाख इकाइयों की बिक्री दर्ज की, जबकि वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में यह 0.48 लाख इकाई थी।

अन्य ख़बरें

‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ भविष्य के भारत के लिए तैयार कर रही मजबूत वर्कफोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण और व्यापार में सुगमता के लिए मजबूत परीक्षण अवसंरचना अत्यंत महत्वपूर्ण है: प्रल्हाद जोशी

Newsdesk

आंध्र प्रदेश का वार्षिक ऋण लक्ष्य 8.10 लाख करोड़ रुपए तय, कृषि और एमएसएमई क्षेत्र पर जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading