September 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कैरिबियन में तूफान बेरिल से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित : संयुक्त राष्ट्र

Over 1 mn people in Caribbean affected by Hurricane Beryl: UN

संयुक्त राष्ट्र, 6 जुलाई । संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि कैरिबियन में तूफान बेरिल से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने शुक्रवार को बताया कि सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में तूफान से लगभग 40 हजार, ग्रेनेडा में 1 लाख 10 हजार से ज्यादा और जमैका में 9 लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान बेरिल से अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है। तूफान ने सोमवार को ग्रेनेडा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में तबाही मचाई। बुधवार को जमैका को प्रभावित किया। तूफान इस समय बेलीज और मैक्सिको को प्रभावित कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने बताया कि ग्रेनेडा में तूफान ने कैरियाकू और पेटी माटिर्टिनिकपों द्वीप को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया। कैरियाकू 70 प्रतिशत और पेटिट मार्टिनिक में 97 प्रतिशत इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में यूनियन द्वीप पर 90 प्रतिशत घर प्रभावित हुए, जबकि कैनुआन द्वीप पर लगभग सभी इमारतों को नुकसान पहुंचा। कार्यालय ने कहा, “हम तूफान बेरिल से हुई तबाही का आकलन करने और उससे निपटने के लिए अधिकारियों, कैरेबियन आपदा आपातकालीन एजेंसी और हमारे साझेदारों के साथ मिलकर काम करना और सहयोग करना जारी रखेंगे।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading