31.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

Uttrakhand News – मदमहेश्वर में अस्थाई पुल नदी में समाया, आवाजाही बंद

bridge collapse

रुद्रप्रयाग/मदमहेश्वर(bridge collapse in rudraprayag), 6 जुलाई । उत्तराखंड में मानसून ने आते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर तरफ तबाही है। प्रदेश में सभी नदियां, नाले, बरसाती नाले इस समय लगातार हो रही भारी बारिश से उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचता जा रहा है। रुद्रप्रयाग में भी मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार हो रही भारी बारिश से बढ़ रहा है। द्वितीय केदार मदमहेश्वर में भारी बारिश के चलते अब यात्रा प्रभावित हो रही है। भारी बारिश के कारण मदमहेश्वर जाने वाले पुल पर पानी आ गया है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यात्रा भी प्रभावित हो रही है। मदमहेश्वर धाम के मुख्य पड़ाव गोंडार गांव से आगे बनतोली पुल में मधुगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। जिसके कारण यहां बना अस्थाई पुल इसकी चपेट में आ गया। दरअसल, यहां बना मुख्य पुल पिछले साल आपदा में बह गया था। जिसके बाद यहां पर अस्थाई पुल बनाया गया। इसी से आवाजाही होती थी। अब लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से मदमहेश्वर धाम के लिए आवाजाही बंद हो गई है। जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने बताया कि पिछले साल आपदा में यहां पर पुल टूट गया था, जो एक साल बाद भी नहीं बना है। कई बार यहां पुल बनाने की मांग की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में अस्थाई पुल से आना जाना पड़ता था और अब बारिश में वो भी टूट गया। –आईएएनएस स्मिता/एसकेपी

अन्य ख़बरें

भारतीय लड़ाकू विमान तेजस में सवार हुए भारत व जापान के एयरफोर्स चीफ

Newsdesk

 क्यों मनाया जाता है विश्व आभार दिवस? जानिए इस विशेष दिन का महत्व

Newsdesk

 गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा को जयंती पर ओम बिड़ला समेत कई मुख्यमंत्रियों ने किया याद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading