35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस 23 जुलाई तक रद्द

भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस 23 तारीख तक रद्द

नई दिल्ली, 23 जुलाई । पड़ोसी देश में राजनीतिक समस्याओं के कारण भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस को 23 जुलाई तक रद्द कर दिया गया है। पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने कहा कि पड़ोसी देश में कुछ राजनीतिक समस्या के कारण बांग्लादेश से भारत के लिए ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं। यही कारण है कि कोलकाता से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के लिए चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस 23 जुलाई तक बंद है। उन्होंने कहा कि 22 और 23 जुलाई को जो भी यात्री टिकट लेने के बाद भी यात्रा नहीं कर पाए, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। जिस काउंटर से टिकट लिया गया था, वहीं से रिफंड जारी करने की व्यवस्था की गई है। मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता (भारत) और ढाका (बांग्लादेश) को जोड़ने वाली रेल सेवा है। इसे 2008 को लॉन्च किया गया था, मैत्री एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार चलती है। इस ट्रेन से 393 किलोमीटर की यात्रा को पूरा करने में 8 घंटे और 55 मिनट लगते हैं। यह ट्रेन भारत और बांग्लादेश के बीच दोस्ती का प्रतीक है।

अन्य ख़बरें

इबोला वायरस के प्रकोप के बीच यूएस, मैक्सिको और कनाडा ने फीफा वर्ल्ड कप को लेकर ट्रैवल उपायों का किया ऐलान

Newsdesk

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रोमानियाई समकक्ष के साथ ईयू-भारत एफटीए की तैयारियों पर की चर्चा

Newsdesk

सावित्री ठाकुर ने शेखावत से की मुलाकात, मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading