September 14, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

पीकेएल 11 के लिए मुंबई में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

मुंबई, 25 जुलाई । प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 के खिलाड़ियों की नीलामी 15 और 16 अगस्त को मुंबई में होगी। लीग का सफर एक दशक पहले मुंबई में यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच रोमांचक मुकाबले से शुरू हुआ था। 1 मार्च, 2024 को प्रो कबड्डी लीग के सफल 10वें सीजन को पूरा करने के बाद यह लीग 10 सीजन पूरे करने वाली भारत की दूसरी खेल लीग बन गई है। इसके अलावा, लीग के लिए नए लोगो का भी अनावरण किया गया है। लोगो में भारतीय तिरंगे के समान केसरिया और हरा रंग दिखाया गया है, जो कबड्डी के खेल को देश के गौरवशाली खेल के रूप में दर्शाता है। प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रो कबड्डी सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हो रही है। कबड्डी कई वर्षों से भारत का लोकप्रिय खेल रहा है और प्रो कबड्डी में विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धी अनुशासन के रूप में मजबूती से प्रदर्शित होता है। यह प्रो कबड्डी के सभी हितधारकों के साथ-साथ एकेएफआई की देखरेख में देश के कबड्डी से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हम इस उपलब्धि का जश्न देशभक्ति के जोश के साथ मनाएंगे।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

‘साथ मिलकर हम आगे बढ़ते हैं’, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और लक्ष्मण ने दी चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading