32.8 C
Jabalpur
July 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: रेलवे ट्रैक पर मिली खून से लथपथ शव: शरीर पर गहरे चोट के निशान, हत्या की आशंका

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में ऋषि नगर स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय भारत गोंटिया के रूप में हुई है, जो पल्लेदारी का काम करता था। परिजनों ने युवक के शरीर पर मौजूद गंभीर चोटों और फटे हुए कपड़ों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है।

घटना की जानकारी के अनुसार, भारत गोंटिया रात 8 बजे अपने घर से निकला था, लेकिन उसके बाद उसकी मौत की खबर ही घर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि मृतक के माथे, जांघों और पैरों में गहरे चोट के निशान थे। उसके पैरों में रेलवे ट्रैक की गिट्टियां भी गढ़ी हुई पाई गईं, जिससे यह संदेह बढ़ गया है कि उसे जानबूझकर चोट पहुंचाई गई होगी।

फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भारत गोंटिया रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और आखिरी बार उसे किसके साथ देखा गया था। परिजनों के आरोपों के मद्देनजर हत्या की जांच भी की जा रही है।

अन्य ख़बरें

मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

Newsdesk

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मी की कार्बाइन से चली गोली, तीन लोग हुए घायल

Newsdesk

गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे सेमी ओएसएटी प्लांट का उद्घाटन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading