22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सोनीपत के भिगान चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

सोनीपत (हरियाणा), 27 अगस्त । सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 के पास गांव भिगान के चौराहे पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनके बारे में पता कर रही है। सोनीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव भिगान चौक पर तीन प्रवासी मजदूर बाइक पर सवार होकर खड़े थे। इसी दौरान फ्लाइओवर के नीचे से अंडरपास क्रॉसिंग के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुल‍िस घटनास्‍थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्‍यम से मामले की जांच और बाइक को टक्‍कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। मुरथल थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि गांव भिगान मोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है और युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बाइक को टक्कर मारकर भागने वाले वाहन का भी पता लगाया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading