September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

नोएडा में वेयर हाउस से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 30 फोन बरामद

नोएडा, 31 अगस्त। नोएडा पुलिस ने वेयरहाउस से चोरी करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी किए गए 30 मोबाइल बरामद हुए हैं। इस चोरी में इनके साथ शामिल दूसरे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 अगस्त को थाना फेस-3 पुलिस और वेयर हाउस में चोरी करने वाले बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाश पुष्पेन्द्र (23) और गोलू कुमार (20) को गिरफ्तार किया गया। चेकिंग के दौरान जब इन्हें रोकने का इशारा किया गया तो वो भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा किया और इन्हें आगे जाकर घेर लिया। जिसके बाद आरोपी पुष्पेंद्र ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश पुष्पेंद्र के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। इसका दूसरा साथी जब भाग रहा था तो पुलिस ने उसे कांबिंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा, बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर, जिसके लिए थाना फेस-1 नोएडा में चोरी का मामला दर्ज है और विभिन्न कंपनियों के कुल 30 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन को आरोपियों ने दिनांक 23/24 अगस्त की रात सेक्टर-69 में एक वेयर हाउस से चोरी की थी। पकड़े गए आरोपियों के साथ उनके अन्य साथी भी इस चोरी में शामिल थे। जिनकी गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी के लिए पुलिस टीम रवाना की गयी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनके आपराधिक इतिहास एवं अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

अन्य ख़बरें

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

एनटीए ने जारी किया दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कैलेंडर

Newsdesk

खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading